ममता से शाह ने किया सवाल, पूछा- आप संविधान पर विश्वास करती हैं या नहीं?

By अंकित सिंह | May 07, 2019

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में एक रैली में कहा कि भगवान राम का नाम अगर भारत में न लिया जाए तो क्या पाकिस्तान में लिया जाएगा? शाह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरे साथ बोलिये- जय श्री राम , जय जय श्री राम। ममता दीदी अब आपसे जो बन पड़ता है कर लीजिये, जो धारा लगनी है लगा दीजिये। मगर हमे जय श्री राम का नारा लगाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के लिए मोदी जी ने जो काम किया उसके लिए लड़ा जा रहा है। लेकिन बंगाल में ये चुनाव लोकतंत्र की बहाली और ममता दीदी की सत्ता से मुक्त करने के लिए लड़ा जा रहा है। ममता दीदी कहती है कि मैं मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं मानती। ममता दीदी आप देश के संविधान पर विश्वास करती हैं या नहीं?

इसे भी पढ़ें: नये भारत के निर्माण के लिए चाहिए अर्जुन की आंख

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में आयोजित रैली में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह कह कर क्या गलत किया कि बोफोर्स घोटाला राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ था। शाह ने पूछा कि राहुल गांधी देश की जनता को बताएं कि क्या उनके पिता जी के समय बोफोर्स घोटाला नहीं हुआ था क्या? भोपाल गैस काण्ड नहीं हुआ था क्या? शान्ति सेना का ब्लंडर हुआ था या नहीं? कश्मीरी पंडितों का नरसंहार हुआ था या नहीं?

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल