शाह बानो केस पर बनी फिल्म 'हक़' पर रोक की मांग, परिवार ने उठाया गोपनीयता का मुद्दा

By Ankit Jaiswal | Nov 05, 2025

फिल्म ‘हक़’ रिलीज़ होने से कुछ दिन पहले ही कानूनी विवाद में घिर गई है। इमरान हाशमी और यामी गौतम अभिनीत यह फिल्म शाह बानो मामले पर आधारित बताई जा रही है, लेकिन शाह बानो के परिवार ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनकी निजी जीवन की बातों को बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनकी गोपनीयता का उल्लंघन हुआ है।

इसी मुद्दे पर शाह बानो के पोते जुबैर अहमद खान ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि टीज़र देखकर उन्हें पता चला कि फिल्म बनाई गई है, और इसमें कई तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह एक निजी मामला था, जिसे अब व्यावसायिक रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है।

दूसरी ओर, फिल्म के प्रोडक्शन पक्ष ने सफाई देते हुए कहा है कि फिल्म पूरी तरह से वास्तविक घटनाओं पर आधारित नहीं है, बल्कि इसमें नाटकीय रूपांतरण किए गए हैं। निर्माता के वकील अजय बगड़िया ने कहा कि फिल्म की शुरुआत में ही डिस्क्लेमर दिया गया है कि यह शाह बानो के केस और ‘बानो, भारत की बेटी’ नामक किताब से प्रेरित है।

बता दें कि शाह बानो मामला 1985 में भारत के महिलाओं के अधिकार और गुज़ारे भत्ते से जुड़े कानूनों पर एक ऐतिहासिक फैसला था। 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि शाह बानो को उनके पूर्व पति से गुजारा भत्ता मिलना चाहिए, लेकिन इसके बाद राजीव गांधी सरकार ने एक कानून लाकर इस फैसले को निष्प्रभावी कर दिया था।

सुर्पण एस वर्मा द्वारा निर्देशित ‘हक़’ में इमरान हाशमी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी है और विनीत जैन, विशाल गुर्नानी, जूही परेख मेहता और हरमन बावेजा इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म से जुड़े विवाद से न सिर्फ कानूनी पेंच बढ़े हैं, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि क्या कोर्ट इस पर रोक लगाएगा या नहीं, क्योंकि परिवार की आपत्ति अब न्यायालय तक पहुंच चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?