शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को कड़ी टक्कर देगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

इपोह। अंतिम लम्हों में गोल खाने की समस्या का हल निकालने में नाकाम रहा भारत मंगलवार को यहां मलेशिया के खिलाफ होने वाले अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने तीसरे लीग मैच में इसी चीज से बचने की कोशिश करेगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान के खिलाफ 2-0 की जीत के बाद मनप्रीत सिंह और उनके साथियों ने कोरिया के खिलाफ रविवार को अंतिम मिनट में गोल गंवाया और टीम को 1-1 के ड्रा से संतोष करना पड़ा। एक जीत और एक ड्रा के साथ भारतीय टीम चार अंक के जुटाकर छह टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही है। पोलैंड और जापान पर क्रमश: 5-1 और 4-3 की जीत के साथ मलेशिया की टीम अधिकतम छह अंक जुटाकर शीर्ष पर है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में जापान को 2-0 से हराया

एशियाई हाकी की छुपा रुस्तम मानी जाने वाली मलेशिया की टीम अपनी क्षमता से महाद्वीपीय स्तर पर बड़ी टीमों को लगातार उलटफेर का शिकार बनाती रही हैं। मलेशिया ने 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में भारत को अंतिम मिनट में गोल दागकर 4-3 से हराया। इसके आठ साल बाद जकार्ता एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में भी भारत ने अंतिम मिनट में गोल गंवाकर मलेशिया को बराबरी हासिल करने का मौका दिया जिसने बाद में पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से जीत दर्ज की। इस बीच अन्य मैचों में जापान का सामना कनाडा से होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका को कोरिया का सामना करना है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal