शाह ने गुजरात में कचरा से बिजली उत्पादन करने वाले सबसे बड़े संयंत्र का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां 15 मेगावाट की क्षमता वाले एक विद्युत संयंत्र का उद्घाटन किया, जो बिजली उत्पादन के लिए ठोस कचरा का उपयोग करेगा।

गुजरात में, कचरा से बिजली उत्पादन करने वाला यह सबसे बड़ा संयंत्र है। शाह बृहस्पतिवार से अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल की मौजूदगी में 15 मेगावाट की क्षमता वाले संयंत्र का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद, शाह ने संयंत्र परिसर में अधिकारियों से इसके संचालन के संबंध में जानकारी ली। विज्ञप्ति के मुताबिक, बिजली उत्पादन करने के अलावा, यह संयंत्र शहर को स्वच्छ रखने और प्रदूषण घटाने में भी मदद करेगा। यह संयंत्र शहर में प्रतिदिन निकलने वाले ठोस कचरा में से 1,000 मीट्रिक टन का उपयोग कर 15 मेगावाट बिजली उत्पादन करेगा।

प्रमुख खबरें

ट्रंप के बेटों की कंपनी पाकिस्तान को बेचेगी लड़ाकू ड्रोन, Powerus और पाक आर्मी के बीच हुआ MoU, असीम मुनीर ने दिया बंपर ऑर्डर

Semicon 2.0 में चिप डिजाइन पर मुख्य फोकस, 200 स्टार्टअप को मदद देगी सरकार

Rajasthan Municipal Election: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा Mayor चुनाव

India की जमीन पर China के साथ मिलकर गुस्ताखी कर रहा था Pakistan, तभी Modi की पड़ गयी नजर...उसके बाद जो हुआ उसे दुनिया याद रखेगी