Pak Assembly में इमरान की ओर से बोले शाह महमूद कुरैशी- अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करना हमारा हक

By अंकित सिंह | Apr 09, 2022

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा लगातार जारी है। विपक्ष इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। इसी कड़ी में आज पाकिस्तान के विदेश मंत्री और इमरान खान के बेहद करीबी शाह महमूद कुरैशी ने भी पाकिस्तान असेंबली में अपनी बातें रखी। शाह महमूद कुरैशी ने इमरान खान के समर्थन में बात की है। शाह महमूद कुरैशी ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करती है। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करना हमारा हक है। हम संसद में हर मुकाबले के लिए तैयार हैं। शाह महमूद कुरैशी ने यह भी कहा कि कानून सबसे ऊपर है और इसका सम्मान होना चाहिए। इसके साथ ही कुरैशी ने एक बार फिर से विदेशी साजिश का राग अलापा। उन्होंने कहा कि विदेशी साजिश की जांच जरूरी है। इसके साथ ही कुरैशी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की जनता इसका फैसला करेगी। जनता तय करेगी कि पाकिस्तान किसके हाथ में हो। उन्होंने सवाल किया कि आखिर अविश्वास प्रस्ताव पर स्वत संज्ञान क्यों लिया गया? उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है, और इसका बचाव करना सरकार का कर्तव्य है। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते