सऊदी अरब के शाह ने ऊर्जा मंत्री को पद से हटाकर अपने बेटे को किया नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

दुबई। सऊदी अरब के शाह सलमान ने देश के ऊर्जा मंत्री को पद से हटा कर अपने एक बेटे को इस पद पर नियुक्त करने का रविवार को फैसला किया। सरकारी खर्च निकालने के लिए जरूरी तेल की कीमतें का स्तर नीचे रहने के बीच यह फैसला किया गया जिसमें शहजादे अब्दुल अजीज बिन सलमान को देश के सबसे महत्त्वपूर्ण पदों में से एक के लिए नामित किया गया है। 

नये ऊर्जा मंत्री क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बड़े सौतेले भाई हैं जिन्होंने खलीद अल फलीह का स्थान लिया है जो 2016 से इस पद पर थे। शहजादे अब्दुल अजीज ने सऊदी अरब के ऊर्जा क्षेत्र में लंबा अनुभव हासिल करने के बाद यह पद पाया है और उन्हें मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले सबसे सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है जो विश्व के सबसे बड़े तेल निर्यातक द्वारा किए जाने वाले तेल उत्पादन का जिम्मा संभालेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ‘बम्प स्टॉक’ रखने के मामले में भारतीय-अमेरिकी पर पहला मुकदमा

अब्दुल अजीज ने तीन दशक से भी ज्यादा वक्त तक ऊर्जा मंत्रालय में वरिष्ठ भूमिकाएं निभाई हैं और हाल ही में वह ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री रहे थे। उनकी नियुक्ति के साथ ही पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्तारूढ़ अल सउद से किसी सऊदी शहजादे को महत्त्वपूर्ण माना जाने वाला ऊर्जा मंत्रालय संभालने को दिया गया हो।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश