कोरोना वायरस पर जी20 बैठक की अध्यक्षता करेंगे सऊदी अरब के शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

रियाद। सऊदी अरब के शाह सलमान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेताओं की बैठक की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्षता करेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत विश्व नेता इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

 क्रेमलिन ने बताया कि यह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होगा। रियाद ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘‘शाह सलमान कोविड-19 वैश्विक महामारी और इसके मनुष्यों तथा अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर से निपटने को लेकर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में डॉक्टरों को मुफ्त ठहराने के लिए इवांका ने भारतीय होटल श्रृंखला की तारीफ की

जी20 सदस्यों में स्पेन, जॉर्डन, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड समेत अन्य प्रभावित देशों के नेता भी शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) समेत अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेता भी इसमें भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन