Shahrukh Khan Birthday: 2 नवंबर को जन्मे थे बॉलीवुड के रोमांस किंग, जानें आज का इतिहास

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 01, 2026

नयी दिल्ली, एक नवंबर साल के 11वें महीने का दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के ‘रोमांस किंग’ माने जाने वाले शाहरुख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। दो नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रुख किया और रूपहले पर्दे पर ‘‘दीवाना’’ उनकी पहली फिल्म थी। शाहरुख खान तीन दशक से भी अधिक समय से हिन्दी सिनेमा के हरदिलअजीज अभिनेताओं में शुमार हैं।

1917 : ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने की सहमति दी गई। 1936 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।

1949 : हॉलैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए, ताकि इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके। 1950 : लेखक जॉर्ज बर्नाड शॉ का 94 वर्ष की आयु में निधन। आज ही के दिन भारत में बनाया गया था वाष्प इंजन।

यह चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया था। 1976: जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1965 : अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन। 1986: बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को सत्रह माह बाद रिहा किया गया। 2020: काबुल विश्वविद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में 25 लोग हताहत हुए।

2020: प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की भारतीय मूल की पहली मंत्री बनीं। 2024: केमी बेडेनॉच ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी का नेतृत्व संभालने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं।

प्रमुख खबरें

सरायकेला में थाने के भीतर दुष्कर्म मामले में BJP ने NCW से हस्तक्षेप की मांग की

Amul ने लॉन्च किए High Protein Cubes, 80 रुपये में मिलेगा 25 ग्राम प्रोटीन

Delhi Weather: राजधानी में पारा 18 डिग्री तक लुढ़का, AQI खराब श्रेणी में पहुंचा

Devendra Fadnavis ने सूखा पीड़ित किसानों को दिया पूर्ण समर्थन का भरोसा