शाहरुख खान का जन्मदिन आज, जानिए 2 November का ऐतिहासिक महत्व

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026

नयी दिल्ली, दो नवंबर साल के 11वें महीने का दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के ‘रोमांस किंग’ माने जाने वाले शाहरुख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। दो नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रुख किया और रूपहले पर्दे पर ‘‘दीवाना’’ उनकी पहली फिल्म थी। शाहरुख खान तीन दशक से भी अधिक समय से हिन्दी सिनेमा के हरदिल अजीज अभिनेताओं में शुमार हैं।

1917 : ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने की सहमति दी गई। 1936 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।

1949 : हॉलैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए, ताकि इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके। 1950 : लेखक जॉर्ज बर्नाड शॉ का 94 वर्ष की आयु में निधन। आज ही के दिन भारत में बनाया गया था वाष्प इंजन।

यह चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया था। 1976 : जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1965 : अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन। 1982 : अफगानिस्तान की सालंग सुरंग में हुए भीषण विस्फोट में हजारों लोगों की जान चली गई। इसे अफगानिस्तान की सबसे बड़ी त्रासदियों में गिना जाता है 1986 : बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को सत्रह माह बाद रिहा किया गया।

1988 : पोलैंड में विमान दुर्घटना: लॉट पोलिश एयरलाइंस का विमान 703 पोलैंड के बियालोब्रजेगी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक यात्री की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए। 1997 : ऊष्णकटिबंधीय तूफान लिंडा ने वियतनाम के मेकांग डेल्टा क्षेत्र में अभूतपूर्व तबाही मचाई थी, जिसमें 3,000 से अधिक लोगों की जान चली गई या वे लापता हो गए।

2020 : काबुल विश्वविद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में 25 लोग हताहत हुए। 2024 : केमी बेडेनॉच ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी का नेतृत्व संभालने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं। 2025 : मेक्सिको में ‘डिपार्टमेंटल स्टोर’ में आग और विस्फोट से 23 लोगों की मौत।

इसी दिन पश्चिमी केन्या में भूस्खलन के कारण 21 लोगों की मौत।

प्रमुख खबरें

Sabarimala में फर्जी हेल्थ कार्ड पर Kerala High Court सख्त, पुलिस जांच का आदेश

Subhash Chandra पर ED का शिकंजा, LICHFL ऋण धोखाधड़ी में मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज

November 2026 Rashifal: नवंबर में गुरु और मंगल के गोचर से मेष समेत 6 राशियों की बदलेगी किस्मत

Jammu में 154 साल पुरानी दरबार मूव परंपरा फिर शुरू, Civil Secretariat खुला