जून नहीं इस महीने सिनेमाघरों में धमाका करेगी Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan, मेकर्स ने आगे बढ़ाई रिलीज डेट

By एकता | May 07, 2023

फिल्म 'पठान' के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साल 2023 अभिनेता शाहरुख़ खान के नाम है। अभिनेता ने लंबे अंतराल के बाद पठान से सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी की। फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि देखते ही देखते इसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ यह पठान अब की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एकमात्र बॉलीवुड फिल्म बन गई। पठान के बाद अब दर्शक शाहरुख़ की 'जवान' को देखने के लिए उत्साहित है। फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में धमाका करने वाली थी, लेकिन किसी वजह से इसकी रिलीज को सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: 2 Lakh की जैकेट बेचने पर ट्रोल हुए थे Aryan Khan, अब King Khan ने मामले पर इस अंदाज में किया रिएक्ट

जवान की रिलीज टालने के पीछे का कारण का खुलासा अभिनेता ने ट्विटर पर 'शाहरुख़ खान से पूछों' सेशन में किया। एक फैन ने शाहरुख़ से रिलीज डेट टालने का कारण पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने लिखा, 'दर्शकों के लायक कुछ बनाने में समय और धैर्य लगता है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जवान के मेकर्स को वीएफएक्स पर काम करने के लिए कुछ समय चाहिए था। इसलिए फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार