Shah Rukh Khan के साथ Los Angeles में हुई दुर्घटना, नाक पर आयी चोट, करानी पड़ी सर्जरी

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2023

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में लॉस एंजिल्स में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। कथित तौर पर अभिनेता की नाक पर चोट लगी और उनकी छोटी सर्जरी हुई। शाहरुख अब भारत वापस आ गए हैं।


ईटाइम्स के मुताबिक, अभिनेता एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनकी नाक पर चोट लग गई और खून बहने लगा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।

 

इसे भी पढ़ें: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Trailer | रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म दर्शकों के भरपूर मनोरंजन का वादा करती है


ईटाइम्स ने अपने सूत्र के हवाले से बताया "एसआरके एक प्रोजेक्ट के लिए लॉस एंजिल्स में शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक में चोट लग गई। उनके नाक से खून बहने लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी टीम को डॉक्टरों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और किंग खान को सर्जरी करानी होगी। रक्तस्राव को रोकने के लिए एक छोटी सी सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद, शाहरुख को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया।


अभिनेता मुंबई वापस आ गए हैं और घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, कैबिनेट मंत्रियों में कौन-कौन शामिल

Assam Budget में वित्त मंत्री Ajanta Neog का दावा, दोगुनी हुई Per Capita Income, सबसे तेज Growth

Modi-Macron Meet: भारत-फ्रांस की Beautiful Partnership, मुंबई में रक्षा से AI तक बनी नई रणनीति

Chinese New Year 2026 । रीयूनियन डिनर से लेकर मियाओहुई जाने तक, जानिए Spring Festival की दिलचस्प परंपराएं