Jawan Trailer Update । इस दिन रिलीज होगा प्रीव्यू, Shah Rukh Khan ने शेयर की अनाउंसमेंट वीडियो

By एकता | Jul 09, 2023

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान 'पठान' के बाद अब एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जो पूरी भी हो चुकी हैं। दरअसल, पठान की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों को किंग खान की फिल्म 'जवान' का इंतजार है। अभिनेता भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। पहले ये फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स पर समय लगने की वजह से इसे सितंबर तक के लिए टाल दिया गया था। जवान की रिलीज में समय था और मेकर्स दर्शकों की बेताबी बिलकुल भी कम नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कल यानि की 10 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया है।

किंग खान ने शनिवार को एक वीडियो शेयर कर 'जवान' के ट्रेलर को रिलीज करने की पुष्टि की। अभिनेता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं पुण्य हूँ या पाप हूँ?... मैं भी आप हूँ...।' किंग खान के वीडियो शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गयी। सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज भी अभिनेता की आगामी फिल्म का प्रीव्यू देखने के लिए बेताब हो गए हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में सेलिब्रिटीज और दर्शक अपनी बेताबी शेयर करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इसे भी पढ़ें: राजनेताओं के अशिक्षित होने को लेकर राय देना Kajol को पड़ा भारी, आलोचनाओं के बाद अभिनेत्री ने दी सफाई

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' द्वारा निर्देशित है। इसमें अभिनेता मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा फिल्म में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू नजर आने वाले हैं। बता दें, फिल्म का हर किरदार इसमें अहम भूमिका निभाते नजर आएगा। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन

Anurag Thakur ने Sukhu सरकार से Himachal में लॉटरी टेंडर वापस लेने की मांग की