Shah Rukh Khan Pathaan Look | पठान का फर्स्ट लुक शाहरुख खान ने किया शेयर, लंबे बाल और एटपैक के साथ दिखा हॉट लुक

By रेनू तिवारी | Mar 26, 2022

एक लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान वापस आ गए हैं। इस बार जब उन्होंने वापसी कि तो उन्हें देखकर सभी हैरान हो गये। फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद किंग ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। उन्होंने 3 साल तक कोई काम नहीं किया। आखिर में खबरें आयी कि वह फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं लेकिन खुलकर शाहरूख खान ने कभी भी अपनी फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। शाहरुख खान वापस आ गए हैं, हमारी कल्पना से परे है! अभिनेता फिलहाल स्पेन में पठान की शूटिंग कर रहे हैं और अभिनेता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। हालाँकि 26 मार्च को SRK ने पठान से अपना पहला लुक पोस्ट किया। फोटो में शर्टलेस  शाहरुख खान ने एब्स और परफेक्ट बालों को फ्लॉन्ट किया।

शाहरुख खान ने पठान से अपना पहला आधिकारिक लुक पोस्ट किया। बॉलीवुड सुपरस्टार ने पिक्चर-परफेक्ट क्लिक में  एटपैक एब्स, लंबे बालों को फ्लॉन्ट किया। और कहने की जरूरत नहीं है कि वह तस्वीर में काफी हॉट लग रहे हैं। शाहरुख ने अपने सबसे बेहतरीन अंदाज में लिखा, "शाहरुख अगर थोड़ा रूख भी गया तो पठान को कैसे रोकेंगे.. एप्स और अब सब बना डालूंगा।"

इसे भी पढ़ें: द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई पुलिस में दर्ज हुआ केस, जानिए पूरा मामला

पठान की तारीख की घोषणा 

पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिसे वाईआरएफ ने निर्देशित कर रही है। फिल्म शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत एक एक्शन फिल्म है। 2 मार्च को SRK ने पठान की तारीख की घोषणा का वीडियो साझा किया। 

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi