Koffee With Karan 8 | करण जौहर के कॉफी विद करण के सीजन 8 के पहले गेस्ट होंगे शाहरुख खान

By रेनू तिवारी | Mar 31, 2023

करण जौहर कई प्रतिभाओं के धनी हैं। वह सिर्फ एक अच्छे फिल्म निर्देशक और निर्माता ही नहीं हैं बल्कि केजेओ (कॉफी विद करण) एक शानदार टॉक शो के होस्ट भी हैं। उनके चैट शो कॉफी विद करण के 7 सीजन सफल रहे। और अब करण कथित तौर पर अपने प्रसिद्ध चैट शो के 8वें संस्करण के साथ वापसी करने की योजना बना रहे हैं। कॉफी विद करण 8 जाहिर तौर पर इस साल अगस्त या सितंबर में फ्लोर पर जाएगा। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान कॉफी विद करण के सीजन 8 में अपनी वापसी करेंगे। बॉलीवुड सुपरस्टार करण के चैट शो, KWK 8 में आने वाले पहले सेलिब्रिटी अतिथि बन सकते हैं। पिछले लंबे समय से शाहरुख खान किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नहीं गये। चार साल बाद सफल फिल्म देने के बाद उन्हें कॉफी विग करण सीजन 8 के सेट पर देखा जा सकता हैं।

कॉफी विद करण 8 में शाहरुख खान के अलावा केजीएफ फेम यश, अल्लू अर्जुन और ऋषभ शेट्टी के शामिल होने की उम्मीद है। अल्लू अर्जुन (पुष्पा फेम) और ऋषभ शेट्टी (कांतारा फेम) अपनी-अपनी पत्नियों के साथ चेट शो में आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: International Transgender Day पर Sushmita sen और Gauri Sawant ने शेयर किया खास वीडियो, कहा-अब ताली बजेगी

करण जौहर के लिए आगे क्या है?

काम के मोर्चे पर करण जौहर 7 साल बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म निर्माता की आखिरी निर्देशित फिल्म रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की ऐ दिल है मुश्किल थी। उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी हैं। यह 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान

Washington में भारतीय Software Engineer का खौफनाक चेहरा, पत्नी को मारकर Girlfriend को भेजी लाश की Photo

2 साल बाद Blake Lively केस पर बोले Justin Baldoni, Emotional वीडियो में पत्नी संग बयां किया दर्द