अमित शाह ने UPA सरकार में हुए रक्षा सौदे को लेकर राहुल गांधी को घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया में आई एक खबर का शनिवार को हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर संप्रग शासन के दौरान हुए रक्षा सौदे को लेकर निशाना साधा। इस खबर में दावा किया गया है कि गांधी के एक कथित कारोबारी साझेदार को इस सौदे में ऑफसेट करार मिला था। बिजनेस टुडे पत्रिका के अनुसार ब्रिटेन की एक कंपनी के सह-प्रमोटर को उस वक्त फ्रांस की कंपनी के ऑफसेट साझेदार के तौर पर रक्षा करार हासिल हुआ था जब कांग्रेस नीत संप्रग सत्ता में थी। इस कंपनी के बड़े हिस्से पर गांधी का स्वामित्व था। 

शाह ने इस खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया कि राहुल गांधी के ‘मिडास टच’ के साथ कोई भी सौदा बहुत ज्यादा नहीं है। जब वह सत्ता में थे, उनके कारोबारी साझेदार फायदा उठा रहे थे। इससे फर्क नहीं पड़ता कि भारत को इसका परिणाम भुगतना पड़े। मिडास टच आसानी से लाभ कमाने की काबिलियत के लिए उपयुक्त होने वाला विशेषण है। खबर में दावा किया गया कि राहुल गांधी के पुराने कारोबारी साझेदार से जुड़ी सहायक कंपनियों को फ्रांस की एक कंपनी से 2011 में ऑफसेट साझेदार के तौर पर रक्षा करार हासिल हुआ था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह