अमित शाह ओडिशा में BJP के प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2024

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोनपुर से ओडिशा में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य का दौरा करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि शाह पश्चिमी ओडिशा के सोनपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जो बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह दोपहर करीब 3.45 बजे हैदराबाद से झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साई हवाई अड्डे पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से सोनपुर जाएंगे। शाह का शाम 4.35 बजे रामेश्वरम स्टेडियम में रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। 

इसे भी पढ़ें: Umar Khalid के वकील ने अदालत से पूछा- क्या संदेश भेजना आतंकवादी कृत्य है

सोनपुर में जनसभा के बाद, गृह मंत्री झारसुगुड़ा के रास्ते भुवनेश्वर जाएंगे और राज्य की राजधानी में रात को ठहरेंगे। सामल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के भी पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए राज्य का दौरा करने की संभावना है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। राज्य में चार चरणों में 13 मई से चुनाव होंगे।

प्रमुख खबरें

D-Company पर गलत दावों से UN को होगा भारी नुकसान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Jayant Chaudhary बोले: तकनीक बदलेगी काम के साधन, लेकिन स्वतंत्र सोच और ईमानदारी रहेगी जरूरी

हनु-मैन फेम अभिनेता Teja Sajja ने की शादी की पुष्टि: दिसंबर में उदयपुर में लेंगे सात फेरे, नवंबर में होगी सगाई; जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन

लगातार तीसरे दिन लाल निशान में Share Market, 460 अंक टूटा Sensex