शाहबाद डेयरी हत्याकांड: अदालत ने आरोपी साहिल के विरूद्ध आरोपपत्र का लिया संज्ञान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 28 मई को शाहबाद डेयरी इलाके में दिनदहाड़े चाकू से वार कर 16 साल की एक किशोरी की हत्या करने के आरोपी साहिल खान के विरूद्ध दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र का शनिवार को संज्ञान लिया। पोक्सो अदालत की पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ऋचा गुसाई सोलंकी ने 640 पन्नों के आरोपपत्र का संज्ञान लिया और आगे की सुनवाई के हेतु इस मामले को 20 जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। आरोपपत्र में कहा गया है कि आरोपी ने साजिशन यह हत्या की।

इसे भी पढ़ें: समृद्धि एक्सप्रेस-वे बस हादसा: आरटीओ की रिपोर्ट ने टायर फटने या तेज रफ्तार की बात खारिज की

पुलिस ने कहा था कि लड़की के शरीर और चेहरे पर चाकू के जख्म के कई निशान थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ऋचा के सामने 27 जून को अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गयी थी। साहिल पर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोक्स)की धारा 12 तथा अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न रोकथाम की संबंधित धाराएं भी लगायी गयी हैं।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !