कुर्सी पर बैठते ही शहबाज का गेम ऑन, भाई के करीबियों को किनारे लगाना शुरू किया, लंदन में नवाज शरीफ से मिले बिलावल

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2022

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के पीएम बनते ही तेवर बदलने शुरू हो गए है। वह भी ऐसे कि उन्होंने अपने भाई के साथ ही दगाबाजी करना शुरू कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद सत्ता में आए शहबाज शरीफ ने अपनी 33 सदस्य कैबिनेट में भाई नवाज शरीफ के करीबी पीएमएलएन नेताओं को किनारे लगा दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक शहबाज के कैबिनेट में मंत्रियों के चयन और उनके विभागों के बंटवारे पर पार्टी आपस में ही दो हिस्सों में बंट गई है। आपको बता दें कि शहबाज शरीफ के पीएम बनने के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके भाई नवाज शरीफ का ही बताया जा रहा है। नवाज शरीफ ने लंदन में बैठे-बैठे विपक्ष को एकजुट किया और इमरान खान का पत्ता साफ करवा दिया। जिसके बाद ही शहबाज को पाकिस्तान की कमान मिली। लेकिन शहबाज ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने बड़े भाई के साथ ही दगा कर दिया।

शहबाज शरीफ ने नवाज शरीफ कैंप के केवल एक सदस्‍य जावेद लतीफ को कैब‍िनेट में जगह दी है। जावेद ने मंगलवार को शपथ ग्रहण में हिस्‍सा भी नहीं लिया। शहबाज के इस कदम पर उनकी भतीजी मरियम नवाज काफी नाराज बताई जा रही हैं। मरियम ने अपनी नाराजगी को भी जाहिर कर दिया है। इरफान सिद्दीकी, परवेज राशिद, मुहम्मद जुबैर, दानियाल अजीज, मुसद्दीक मलिक, तलाल चौधरी, बिरजीस ताहिर, तारिक फातेमी और जफरुल्ला खान जैसे नवाज के करीबी सहयोगियों को मंत्रिमंडल में कोई जगह नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें: खत्म नहीं हो रहा पाकिस्तान का सियासी ड्रामा, राष्ट्रपति को हटाने की तैयारी में पीएमएल-एन, लाया जाएगा महाभियोग

बिलावल ने लंदन में नवाज शरीफ के की मुलाकात

शहबाज शरीफ के कैबिनेट गठन को लेकर सबसे बड़ी सहयोगी भी नाराज दिखाई दे रही है। बिलावल भुट्टो ने कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। कहा जा रहा है कि बिलावल लंदन गए हैं और आज उनकी  लंदन में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो नवाज शरीफ से मुलाकात भी हुई है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट के गठन को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर करेंगे। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पीपीपी की नजर राष्ट्रपति के पद और पंजाब के राज्यपाल के पद पर है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Jantar Mantar Road को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया

क्या क्रिकेट में बदलेंगे रिकॉर्ड दर्ज करने के नियम? Sunil Gavaskar ने T20I और रणजी आंकड़ों पर उठाए गंभीर सवाल

Prabhasakshi NewsRoom: इधर Saudi Arabia ने वॉर्निंग बंद की, उधर Houthis ने रियाद पर Missile ठोक दी! अब Iran बोला— हम सुलझवाएंगे लड़ाई

Steel Policy 2047: आयात निगरानी के लिए AI और डेटा विश्लेषण का प्रस्ताव