Imran Khan के पॉलिटिकल द इंड की शहबाज ने कर ली पूरी तैयारी, पार्टी पर अब लगेगा बैन

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2024

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, देश के सूचना मंत्री ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पीटीआई पाकिस्तान की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। पाकिस्तानी सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि कथित राज्य विरोधी गतिविधियों के लिए पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सरकार इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में भेजेगी।

इसे भी पढ़ें: Imran Khan अवैध विवाह मामले में बरी, तीन और मामलों में गिरफ्तारी के बाद जेल में ही रहेंगे

उन्होंने कहा कि विदेशी फंडिंग मामले, 9 मई के दंगों, सिफर प्रकरण के साथ-साथ अमेरिका में पारित प्रस्ताव को देखते हुए, हमारा मानना ​​है कि पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने के लिए बहुत विश्वसनीय सबूत मौजूद हैं। पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना से असंतोष के बाद अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव द्वारा पद से हटाए जाने के बाद से 71 वर्षीय इमरान खान को उनके खिलाफ कई मामलों के कारण रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा गया है।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा