By Kusum | Apr 23, 2024
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और बाबर आजम को पछाड़ दिया। वहीं रिजवान की इस उपलब्धि के बाद उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। इस बीच शाहीन अफरीदी ने भी रिजवान को बधाई दी लेकिन वो इस बधाई के कारण बुरी तरह ट्रोल होने लगे। दरअसल, शाहीन ने रिजवान की तुलना सर डॉन ब्रैडमैन से कर दी थी।
शाहीन अफरीदी ने मोहम्मद रिजवान को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, टी20 क्रिकेट के ब्रैडमैन और पाकिस्तान के सुपरमैन मोहम्मद रिजवान को 3000 टी20 रन बनाने के लिए बधाई। आपके प्रभाव ने खेल को बदल दिया है और संशयवादियों को चुप करा दिया है। बढ़ते रहो, चैंपियन आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।
शाहीन अफरीदी के इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनकी क्लास लगा दी। हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है साथ ही कुछ फैंस ने सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरा करने के आंकड़े दिखाकर शाहीन को आइना दिखाया।