शाहीन अफरीदी-वहाब रियाज की गेंदबाजी से पाक ने जिंबाब्वे को 26 रनों से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

रावलपिंडी। तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी और वहाब रियाज ने मिलकर नौ विकेट चटकाए जिससे पाकिस्तान ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां जिंबाब्वे को 26 रन से हराया। पिछले साल अक्टूबर के बाद पाकिस्तान अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहा था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 281 रन बनाए। टीम की ओर से हारिस सोहेल ने 71 जबकि इमाम उल हक ने 58 रन की पारी खेली। जिंबाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी और तेंडई चिसोरो ने दो-दो विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक के टिकटों के दाम मिलेंगे वापिस, दर्शकों की संख्या में हो सकती है कटौती

इसके जवाब में जिंब्बावे की टीम ब्रेंडन टेलर (112) के शतक के अलावा वेस्ली माधवेरे (55) और क्रेग इरविन (41) की पारियों की बदौलत लक्ष्य के करीब पहुंची लेकिन अफरीदी (49 रन पर पांच विकेट) और वहाब (41 रन पर चार विकेट) ने अंतत: मेहमान टीम को 49.4ओवर में 255 रन पर समेट दिया।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर