'देश में स्थिति चिंताजनक', PM Modi से शाही इमाम की अपील, आपको मुसलमानों के मन की बात भी सुननी होगी

By अंकित सिंह | Aug 12, 2023

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने शुक्रवार को देश में जारी नफरत की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुसलमानों के 'मन की बात' सुनने का आग्रह किया। नूंह हिंसा की हालिया घटनाओं और चलती ट्रेन में एक रेलवे पुलिस जवान द्वारा चार लोगों की हत्या का उदाहरण देते हुए, बुखारी ने ऐतिहासिक मस्जिद में अपने शुक्रवार के उपदेश में सुझाव दिया कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को समुदाय के बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: G-20 Anti-Corruption Ministerial Meeting | प्रधानमंत्री मोदी का बयान, भ्रष्टाचार से गरीब और वंचित सबसे अधिक प्रभावित होते हैं

शाही इमाम ने कहा कि दुनिया में 57 इस्लामिक देश ऐसे हैं जहां गैर-मुस्लिम भी रहते हैं लेकिन उनके जीवन या आजीविका को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू और मुसलमानों के बीच "रिश्ते" "खतरे में" थे। “भारत में यह नफरत क्यों? क्या हमारे पूर्वजों ने इसी दिन के लिए आज़ादी हासिल की थी? क्या अब हिंदू और मुसलमान अलग-अलग रहेंगे?'' बुखारी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करना सरकार के हाथ में है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से कहना चाहता हूं कि उदार बनें और मुस्लिम बुद्धिजीवियों से बात करें। मैं देश के मुसलमानों की तरफ से आपसे कहना चाहता हूं कि आप हमसे बात करें, हम तैयार हैं। 

प्रमुख खबरें

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार

भ्रामक दावों और प्रतिबंधित बिक्री पर FSSAI सख्त, Amazon और Swiggy समेत ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई

Kalkaji घटना के बाद DDA ने अपने सभी पार्कों के लिए जारी किए नए सुरक्षा दिशानिर्देश