शाहिद अफरीदी के स्वागत पर ट्रोल होने के बाद केरल समुदाय ने दी सफाई,जानें क्या कहा?

By Kusum | May 31, 2025

दुबई में केरल की एक प्रवासी कम्यूनिटी द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के जोरदार स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस घटना के बाद  कोचिन यूनिवर्सिटी बीटेक एलुमनाई एसोसिएशन, यूएई ने माफी मांगते हुए सफाई दी है कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। दरअसल, हाल ही में दुबई में CUBAA द्वारा आयोजित एक इंटर-कॉलेज डांस प्रतियोगिता के दौरान शाहिद अफरीदी का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग आफरीदी के मशहूर निकनेम बूम-बूम के नारे लगा रहे थे। 

वीडियो में आफरीदी केरल और वहां के खाने की तारीफ करते नजर आए। लेकिन ये गर्मजोशी भरा स्वागत कई नेटिजन्स और राइट विंग समर्थकों को नागवार गुजरा। सोशल मीडिया पर लोगों ने CUBAA की आलोचना की, क्योंकि आफरीदी ने हाल ही में पहलगाम को शर्मनाक बताया तो दूसरे नेकहा कि ऐसे शख्स का स्वागत किया जा रहा है जो हमारे मुल्क के खिलाफ बयानबाजी करता है। इस बवाल के बाद CUBAA ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए माफी मांगी और पूरी घटना की सफाई दी। 

CUBAA ने बताया कि उन्होंने अपने डांस प्रतियोगिता के दूसरे सीजन के लिए पाकिस्तान एसोसिएशन दुबई को वेन्यू के तौर पर बुक किया था। ये वेन्यू पिछले साल भी इस्तेमाल किया गया था, क्योंकि ये किफायती था। आयोजकों ने कहा कि 25 मई को हुए उनके कार्यक्रम के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पहले ही कम हो चुका था। लेकिन उस दिन उसी ऑडिटोरियम में एक और कार्यक्रम के लिए कुछ क्रिकेटर, जिनमें शाहिद अफरीदी भी शामिल थे, पहुंच गए। CUBAA ने साफ किया कि न तो उनकी टीम ने और न ही किसी एलुमनाई मेंबर ने आफरीदी को बुलाया था। 

प्रमुख खबरें

Operation Epic Fury की रफ्तार तेज! Iran का मुख्य तेल टर्मिनल Kharg Island तबाह, Donald Trump बोले- ईरान अब घुटनों पर है

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: अब होटल, रेस्तरां और संस्थानों को भी मिलेगा तत्काल PNG कनेक्शन

Missile Attack on US Embassy | बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, हेलीपैड को बनाया निशाना, धुएं के गुबार से दहला परिसर- इराक का दावा

पालघर में दर्दनाक हादसा: पुलिस की पिटाई के डर से भागे तीन युवक, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत