एक-दूसरे को डेट कर रहे थे शाहिद कपूर और अमृता राव? एक्ट्रेस का आया जवाब

By रेनू तिवारी | Nov 02, 2020

 बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने अपने करियर की तीन बड़ी फिल्में की है और इन फिल्मों के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। फिल्म इश्क-विश्क, विवाह और मैं हूं ना,  ये तीनों फिल्में सुपरहिट हुई खास तौर पर सूरज बड़जात्य की फिल्म विवाह थी। फिल्म विवाह ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव को कास्ट किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। विवाह से पहले दोनों फिल्म इश्क विश्क में भी नजर आये थे।

इसे भी पढ़ें: पहले मदद की फिर किया लाखों का फ्रॉड, पढ़ें बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता की पूरी कहानी 

एक तरफ अमृता राव अपने करियर की बुलंदी पर थी तो दूसरी और उनका नाम शाहिद कपूर के साथ जोड़ा जाने लगा था। खबरें आयी थी कि विवाह एक्ट्रेस शाहिद कपूर को डेट कर रही हैं। हांलाकि बाद में ये सभी खबरें अफवाह निकली। अमृता राव और शाहिद कपूर ने कभी भी इन खबरों पर अपनी कोई सफाई भी नहीं दी। इस लिए डेटिंग की अफवाह आग की तरह फैलती जा रही थी। 

इसे भी पढ़ें: देखें काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें  

अब एक बार फिर अमृता राव मां बनने के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में अमृता राव मां बनी है उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू  में अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए अपने और शाहिद की डेटिंग की खबरों पर भी बात की। अमृता राव ने खुलासा किया कि शाहिद और वे दोस्त भी नहीं थे, तो प्यार करने वाले कैसे बन सकते हैं। 

 

एक साक्षात्कार में टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "शाहिद हमेशा एक रिश्ते में थे जब मैं उनकी सह-कलाकार थी। मजेदार हिस्सा यह है कि शाहिद और मैं केवल बहुत अच्छे सहकर्मी ही रहे हैं। हम ऐसे दोस्त भी नहीं थे जो एक-दूसरे के साथ होते रहे हो।

अमृता आगे कहती हैं कि सख्त पेशेवर रिश्ते के बावजूद, दोनों में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान था। "हम कलाकारों के रूप में एक दूसरे के लिए जबरदस्त सम्मान रखते थे। अमृता ने यह भी कहा कि वह इस बात से अवगत हैं कि दर्शकों को उम्मीद थी कि वे दोनों एक वास्तविक जीवन वाले जोड़े थे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। उन्होंने कहा, हां, दर्शकों ने हमेशा चाहा कि हम एक वास्तविक जीवन वाले जोड़े हों, लेकिन यह हमारी जबरदस्त ऑन-स्क्रीन लोकप्रियता के साथ ही हुआ। 

 

शाहिद कपूर और अमृता राव ने इश्क विश्क और विवाह में साथ काम किया। इश्क विश्क शाहिद की पहली फिल्म थी, उसके बाद दोनों की विवाह रिलीज़ हुई थी

प्रमुख खबरें

FDI Policy में बदलाव का असर, सीमा साझा करने वाले देशों के लिए Automatic Route से मिली बड़ी राहत

Bangladesh PM Tarique Rahman की India visit पर फैसला नहीं, ढाका ने दी सफाई

Welspun Corp का US Business चमका, ₹17,200 करोड़ की Massive Deal से Order Book पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर

Lucknow Police ने बर्खास्त सिपाही Roshan Raza को 50 हजार की रंगदारी मामले में पकड़ा