ओवैसी के अयोध्या दौरे पर शहनवाज का तंज, कहा- उम्मीद है कि वे थोड़ी अच्छी बात करेंगे

By अंकित सिंह | Sep 07, 2021

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। चुनाव को लेकर राज्य का सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ओवैसी ने सत्तारूढ़ भाजपा के साथ-साथ अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। हालांकि वह आजम खान के प्रति थोड़े नरम जरूर दिखाई दिए। ओवैसी के अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा प्रवक्ता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने तंज कसा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शाहनवाज ने कहा कि अच्छी बात है कि असदुद्दीन ओवैसी के दिल में अयोध्या के लिए सम्मान तो आया। उन्होंने अपना चुनाव अभियान अयोध्या से शुरू किया है लेकिन वे याद रखें कि वे अयोध्या से अपना अभियान शुरू कर रहे हैं श्रीलंका से नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि वे थोड़ी अच्छी बात करेंगे।

 

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना