शाहरुख- काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को पूरे हुए 25 साल, जादू अब भी बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

मुंबई। शाहरुख खान और काजोल अभिनीत बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को रिलीज हुए 25 साल पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में फिल्म के संपादक केशव नायडू ने फिल्म निर्माण के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह इसका संपादन कर रहे थे तो उन्होंने सोचा भी नहीं था कि यह हिंदी सिनेमा की इतनी बड़ी हिट फिल्म साबित होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि वह कुछ शानदार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सास-ससुर के साथ नाइट डेट पर गयी दिव्यांका त्रिपाठी, दोनों के साथ में शेयर की फोटो

उन्होंने गजब का अभिनय किया। शाहरुख भी उसी रंग में दिखाई दिये, जिसके लिये वह हमेशा जाने जाते थे। नायडू कहते हैं कि डीडीएलजे एक ऐसी फिल्म थी, जो हर लिहाज से शानदार थी। फिर चाहे वह अभिनय हो या निर्देशन, पटकथा हो या संगीत या फिर परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण। इसके अलावा स्विट्जरलैंड घास के मैदान और सरसों के खेतों ने भी फिल्म में चार चांद लगा दिये। उन्होंने कहा कि फिल्म की पटकथा जैसी लिखी थी, सिनेमेटोग्राफर (छायाकार) मनमोहन सिंह ने उसे वैसे ही पर्दे पर उतारा। नायडू ने कहा कि शाहरुख और काजोल की जोड़ी के अलावा संगीतकारों जतिन-ललित की जोड़ी ने भी धमाल मचा दिया। गीतकार आनंद बख्शी ने भी कमाल के गीत लिखे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi की मांग: Haldwani शुद्धिकरण मामले में PM Modi दर्ज कराएं SC ST Act के तहत FIR

संकट में Nepal के काम India ही आया, Kathmandu को China की दोस्ती का सच आखिरकार समझ आया

Haldwani Shuddhikaran विवाद: राहुल गांधी ने भाजपा की सोच पर उठाए सवाल, PM Modi से मांगा Kharge के लिए न्याय

सितंबर 2026 में दो बार Panchak का साया, इन तारीखों पर रहें सावधान: Astrology Report