शाहरुख खान ने सिनेमा में पूरे किए 30 साल, ‘पठान’ का पहला पोस्टर जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म उद्योग में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं और इस अवसर पर उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘पठान’ का पहला पोस्टर जारी किया। सोशल मीडिया पर जारी फिल्म के पोस्टर में 56 वर्षीय अभिनेता लंबे बालों और दाढ़ी के साथ हाथ में बंदूक लिए नज़र आ रहे हैं। खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘30 साल और अभी गिनती रूकेगी नहीं, क्योंकि आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। यह पठान के साथ जारी रहेगी। 25 जनवरी, 2023 को यश राज फिल्म्स के 50 साल के सफर का जश्न ‘पठान’ के साथ मनाएं।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में आयोजित कौशर आर्ट वॉक में देशभर से आई महिला कलाकारों ने दिखाई कलाकारी

उन्होंने दिव्या भारती और अभिनेता ऋषि कपूर के साथ 1992 में ‘दीवाना’ से फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्में के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता ने ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘देवदास’, ‘स्वदेस’, ‘चक दे! इंडिया’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी सुपरहिट फिल्में कीं। ‘पठान’ के निर्देशक आनंद ने एक बयान में कहा, ‘‘आज शाहरुख खान का दिन है और हमें दुनिया को यह बताने की जरूरत है। यह टीम ‘पठान’ का शाहरुख को अनगिनत यादों और मुस्कुराहट के लिए धन्यवाद कहने का तरीका है।

‘पठान’ से शाहरुख खान की झलक को सबसे छिपा कर रखा गया था। दुनिया भर के प्रशंसक लंबे समय से उनकी झलक देखने की मांग कर रहे थे और हमारे पास इसे दिखाने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था।’’ यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित, पठान खान की आखिरी रिलीज़ जीरो (2018) के पांच साल बाद 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेता को 2023 में दो और फिल्मों - दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता एटली की एक्शन-मनोरंजक ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी निर्देशित ‘डंकी’ में भी देखा जाएगा। ‘जवान’ फिल्म दो जून, 2023 को और ‘डंकी’ दिसंबर 2023 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा