Shahrukh Khan को धमकियों के बीच वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2023

महाराष्ट्र पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के जीवन पर मंडराते ‘‘संभावित खतरों’’ के मद्देनजर उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाई प्लस श्रेणी के सुरक्षा ढांचे में छह कमांडो समेत 11 सुरक्षाकर्मी और एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन शामिल होता है।

अधिकारी के अनुसार, पिछले हफ्ते एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में शाहरुख की सुरक्षा की समीक्षा किए जाने के बाद इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य खुफिया विभाग ने तदनुसार सभी पुलिस आयुक्तालयों, पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों और विशेष सुरक्षा इकाई को इसके बारे में सूचित किया।

पिछले साल शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग...’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अयोध्या के एक साधु ने अभिनेता को धमकी दी थी। साल 2010 में फिल्म ‘माई नेम इज खान’ की रिलीज को लेकर शाहरुख को धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम