कतार में लगी है शाहरुख खान की फिल्में! बैक-टू-बैक कर रहे हैं अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग, देखें फिल्मों की लिस्ट

By रेनू तिवारी | Jun 12, 2022

पिछले कुछ साल बॉलीवुड के किंग खान के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। पहले उनकी लगातार फ्लॉप होती फिल्में और उसके बाद उनके बेटे आर्यन खान का ड्रग्स केस में जेल जाना यह दोनों चीज काफी बुरी साबित हुई। खैर अब आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिल चुकी है और  शाहरुख खान भी वापस ट्रेक पर लौट रहे हैं। उनकी फिल्में कतार में हैं जिनकी शूटिंह में किंग बिजी हैं। फिल्म पठान पूरी करने के बाद अब वह अगले प्रोजेक्ट डंकी की का शूट कर रहे हैं। 

शाहरुख खान ने हाल ही में राजकुमार हिरानी के साथ अपनी नई फिल्म डंकी की घोषणा की। फिल्म की घोषणा के तुरंत बाद शाहरुख ने कथित तौर पर मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। अब यह पता चला है कि बॉलीवुड के बादशाह ने जाहिर तौर पर डंकी के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की लगातार फ्लॉप होती फिल्मों को देख डरे निर्माता! रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के लिए चिरंजीवी से ली जाएगी मदद

 

नवीनतम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख ने एक मजेदार डांस नंबर भी शूट किया, जिसे गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया कि शाहरुख खान डंकी के विदेशी शूटिंग के लिए जुलाई में रवाना होंगे। जहां तक ​​'जवान' की बात है तो शाहरुख जून के मध्य तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा के इन लुक्स को बनाएं पार्टी का हिस्सा

शाहरुख और हिरानी ने पिछले हफ्ते मुंबई शेड्यूल पूरा किया, और जुलाई में अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के लिए रवाना होंगे। वे लगभग एक महीने के लिए बुडापेस्ट और लंदन में फिल्मांकन करेंगे, और जल्द ही शेड्यूल की तारीखों को अंतिम रूप देंगे। इस बीच शाहरुख फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। जून के मध्य तक एटली की फिल्म जवान, और डंकी के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले टाइगर 3 के लिए अपना हिस्सा भी पूरा कर लेंगे।"

कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने आधिकारिक तौर पर 'जवान' की घोषणा की थी। फिल्म का निर्देशन एटली करेंगे और इसमें अभिनेत्री नयनतारा भी होंगी

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!