लालबागचा राजा के दर्शन अकेले करने आये शाहरुख खान के बेटे अबराम, मम्मी-पापा कोई नहीं था साथ

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2022

गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने घर पर गणपति बप्पा की प्रतिमा के लेकर आये और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की। पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है ऐसे में शाहरुख खान ने भी अपने परिवार के साथ इस त्यौहार को खुशी से मनाया। मुंबई में गणेश चतुर्थी पर लालबागचा राजा का दरबार सजता है। इनकी काफी मान्यता होती हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शाहरुख खान के बेटे अबराम के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए आये। शाहरुख, गौरी, आर्यन और सुहाना को अबराम के साथ नहीं देखा गया। अबराम को पूरी सुरक्षा के साथ लाया गया और लालबागचा राजा के दर्शन करवाये गये। 

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: प्लेन में रोमांस कर चुके हैं Tiger Shroff, अभिनेता के खुलासे पर Karan Johar ने भी शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

हर साल, शाहरुख खान अपने घर लाए गणपति बप्पा की एक तस्वीर पोस्ट करके गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हैं। इस साल भी उन्होंने कुछ अलग नहीं किया। अभिनेता ने भगवान गणेश की एक तस्वीर पोस्ट की और प्रशंसकों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं लिखीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बच्चे (अबराम खान) के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया और उसके बाद मोदक खाया।

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर