शाहरुख खान ने Jawan देखने वाले जापान के प्रशंसकों का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2024

नयी दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान ने जापान में अपने प्रशंसकों का ‘जवान’ फिल्म देखने के लिए रविवार को आभार व्यक्त किया। यह फिल्म द्वीप देश में 29 नवंबर को रिलीज हुई थी। एटली द्वारा निर्देशित यह थ्रिलर फिल्म सितंबर 2023 में रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,100 करोड़ रुपये (सकल) से अधिक की कमाई की।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शाहरुख के प्रशंसकों के एक पेज पर जापान के एक सिनेमा हॉल में प्रदर्शित इस फिल्म के पोस्टर का वीडियो साझा किया गया जिसके जवाब में अभिनेता ने कहा, जापान में जवान को मिल रहे प्यार के बारे में पढ़ रहा हूं...आप सभी का धन्यवाद और उम्मीद करता हूं कि आप अपने अद्भुत देश में इस फिल्म का आनंद लेंगे।

शाहरुख ने ‘पोस्ट’ में लिखा, 'हमने भारत से इसे दुनिया के लिए बनाया है... और हमें खुशी है कि इसका आनंद हर जगह लिया जा रहा है। जापान में इसे देखने वाले सभी लोगों को मेरा प्यार और धन्यवाद।'

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर