Shahrukh Khan को Ayodhya के संत ने दी जिंदा जलाने की धमकी, एक गाने और टू-पीस स्विमिंग कॉस्ट्यूम ने पैदा किया बड़ा विवाद

By रितिका कमठान | Dec 21, 2022

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है। देश भर में फिल्म के गीत बेशर्म रंग में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा रंग का अपनाम करने का आरोप लगा है, जिसे लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इसी बीच अयोध्या के संत भी इस विवाद में कूद पड़े है।

उन्होंने कहा कि भगवा के बिना किसी चीज का अस्तित्व नहीं हो सकता है। भगवान सूर्य का, अग्नि का, शांति और सनातन धर्म का भी प्रतिक है उसकी शान भी है। भगवा का जो भी अपमान करेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिल्म पठान में भगवा का अपमान सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए रणनीति बनाकर ऐसा किया गया है। लोगों ने हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ये किया है। फिल्म का विरोध करने के लिए शाहरुख खान का पोस्टर भी जलाया गया है।

लगातार हो रहा पठान का विरोध

बता दें कि जब से फिल्म पठान का बेशर्म रंग गाना आउट हुआ है उसके बाद से ही इसे लेकर सियासी गलियारों में काफी विवाद हुआ है। देश भर में कई भाजपा नेता इसका विरोध कर चुके है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं शाहरुख खान ने पठान को देशभक्ति फिल्म बताया है। उन्होंने विवाद को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

भगवा रंग को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक जो बड़ी कंपनियां स्विमसूट की पेशकश करती हैं उन्होंने भी इस मामले पर विवाद बढ़ता देख इस रंग को इन दिनों अपने स्टॉल और रैक्स से हटा दिया है। पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर विवाद तब शुरु हुआ जब राजनेताओं ने इस वपर आपत्ति दर्ज कराई। इस मामले में महाराष्ट्र के विधायक राम कदम ने कई ट्विट करते हुए कहा कि दीपिका जेएनयू धारी हैं जो जनेऊ धारियों की भावनाओं को चोट पहुंचाने का काम कर रही है। वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर गिरिश गौतम ने कहा कि शाह रुख खान को इस फिल्म को अपनी बेटी के साथ बैठकर देखना चाहिए। उन्हें अपनी बेटी के साथ फिल्म देखते हुए फोटो भी पोस्ट करनी चाहिए।

जानें क्यों बरपा है भगवा पर हंगामा

कलर थेरेपी के मुताबिक केसरिया रंग खास चक्र से संबंधित होता है। ये शरीर का अहम ऊर्जा केंद्र माना जाता है। इस चक्र के जरिए ही पाचन और प्रजनन शक्ति से जुड़ाव होता है। इस रंग पर ध्यान लगाने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ मिलता है।

ये भी कहा जाता है कि हिंदू धर्म में भगवा वस्त्र तपस्वियों ने चुना क्योंकि ये रंग बलिदान, धार्मिक संयम, प्रकाश और मोक्ष का प्रतीक है। यहां तक की बौद्ध भिक्षू भी नारंगी रंग का उपयोग करते है, जो मुख्य रूप से लाल और पीले का मिश्रण है। नारंगी रंग को सूर्य से भी जोड़ा जाता है। ये मन से अंधकार और क्रोध को दूर करने में भी सक्षम माना जाता है।

दीपिका पहले भी पहन चुकी हैं ये रंग

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब दीपिका पादुकोण केसरिया या ऑरेंज रंग की बिकनी पहने दिखी हैं। लगभग एक दशक पहले सैफ अली खान संग अभिनित फिल्म में भी दीपिका ऑरेंज बिकनी पहने नजर आ चुकी है। फिल्म गहराइयां में भी वो ऑरेंज बिकनी पहने नजर आई थी। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand की ये Viral Recipe मचा रही धूम, जानें घर पर धुस्का-छिलका रोटी बनाने का Secret

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजी पवित्र गुफा, LG Manoj Sinha ने की पहली पूजा, Amarnath Yatra शुरू

Hair Care: गर्मी में ये 3 Non-Sticky Oils हैं सबसे असरदार, बाल रहेंगे Healthy

Ireland से T20 सीरीज में Team India की हार, Captain Shreyas Iyer बोले- उन्हें पिच का पता था