मदद के लिए आगे आई शाहरुख खान की TKR टीम, बांटेगी फूड हैम्पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

कोलकाता। बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान की कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने वाली टीम त्रिनबागो नाइटराइडर्स (टीकेआर) ने शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में परेशानी में घिरे जरूरतमंदों को 1000 खाने के पैकेट वितरित करने का फैसला किया। टीकेआर ने स्थानीय स्टार खिलाड़ी किरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, डेरेन ब्रावो, लेंडिल सिमन्स और सुनील नारायण को इस मुहिम में शामिल किया जो टीम के सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर व्यक्तिगत रूप से देश के विभिन्न हिस्सों में इन हैंपर का वितरण करेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक शाहरूख ने ट्वीट किया, ‘‘त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने एचएडीसीओ लिमिटेड के साथ मिलकर 1000 फूड हैम्पर जरूरतमंदों को बांटने का फैसला किया है जो त्रिनिदाद एवं टोबैगो में लॉकडाउन के कारण समस्या में घिरे हैं। तुम पर गर्व है मेरे लड़को। ’’ टीकेआर के निदेशक वेंकी मैसूर ने बयान में कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि इस स्वास्थ्य संकट ने कितनी मुश्किल पैदा की है। पूरा टीकेआर परिवार त्रिनिदाद एवं टोबैगो में लोगों के दर्द को कम करने में थोड़ी सी भूमिका निभाकर योगदान करना चाहता है।

प्रमुख खबरें

प्रदूषण घटाने के लिए ईवी ही इकलौता समाधान नहीं, प्रौद्योगिकी-तटस्थ रुख जरूरीः टीवीएस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन का बयान

GST Council: कर चोरी मामलों में सीधे गिरफ्तारी का अधिकार गंवा सकते हैं टैक्स अधिकारी

Mohsin Khan की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन Tammana संग रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर

अनिश्चित दुनिया में मजबूत स्थिति में भारतऍ टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले- विकसित भारत 2047 के लिए ऊर्जा, विनिर्माण और मानव पूंजी अहम