शाहरुख खान की नयी फिल्म की कहानी लीक, इस गंभीर मुद्दे पर बन रही है फिल्म

By रेनू तिवारी | Mar 17, 2020

शाहरुख खान को लंबे समय से पर्दे पर नहीं देखा गया है। फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल बतौर एक्टर शाहरुख खान ने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है लेकिन एक निर्माता के रूप में वह फिल्में बना रहे हैं। शाहरुख खान निर्माता के रूप में नयी फिल्म बनाने जा रहे हैं। शाहरुख खान अपनी फिल्म में इस बार काफी सेंसिटिव मुद्दा उठाने जा रहे है। 

शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म सच घटना पर आधारित होगी। फिल्म में 2018 में हुए बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह में महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन शोषण की भयानक कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में बिहार की राजनीति के भयानक स्वरूप को भी दिखाया जाएगा। मुजफ्फरपुर का ये मामला काफी बड़ा मुद्दा था। इस शेल्टर होम में जो कुछ हुआ था उससे पूरे देश में नाराजगी का माहौल बन गया था। इस मामले में राजनीतिक तार भी जुड़े थे। फिल्म में उन्हीं मुद्दों पर कुछ खुलासे किए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: राखी सावंत का कोरोना पर नया ड्रामा, वीडियो में देखें भगवान से क्या कह रही है

खबरों की मानें तो फिल्म का निर्देशन पुलकित करेंगे। मुद्दे को लेकर फिल्म मेकर्स से अपनी रिसर्च करनी शुरू कर दी है। शाहरुख को यह विषय पसंद आया और उन्होंने निर्माता बनना स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि फिल्म का लीड रोल पत्रकार का होगा। अभी कलाकारों का चयन नहीं हुआ है, लेकिन जल्दी हो जाएगा। फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व