शाहरुख ने बताया कि क्यों नहीं कर सकते वे अक्षय के साथ काम!

By श्वेता उपाध्याय | Feb 07, 2019

आजकल मीडिया सिर्फ़ जोड़ी बनाने में लगी रहती है फिर चाहे वह ऑफ-स्क्रीन हो या ऑन-स्क्रीन। वैसे मीडिया कहती वही है जो प्रशंसकों के मन में होता है। हर कोई चाहता है कि बड़े पर्दे पर तीनों ख़ान को एक बार साथ में देखा जाए लेकिन उन्हें साथ लाने वाला बजट और स्क्रिप्ट फिलहाल मिलना मुश्किल है। अब भले ये नामुमकिन हो, लेकिन अगला नाम जो इस लिस्ट में शामिल होता है वो है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का।

हर कोई चाहता है कि अक्षय जल्द ही इन तीनो खानों में से किसी एक के साथ फिल्म करें। ऐसा ही एक सवाल किंग ख़ान से भी किया गया। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान जब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ख़ान से पूछा गया कि उन्हें और अक्षय को फ़ैन्स कब एक साथ स्क्रीन पर देख सकेंगे तब उनका जवाब बड़ा ही मज़ेदार रहा।

जब उनसे पूछा कि क्या वे कभी अक्षय की तरह सालाना 3-4 फिल्में करेंगे या फिर क्या वे कभी अक्षय के साथ कोई फिल्म करना पसंद करेंगे तो इस पर 'बादशाह' ने जवाब देते हुए कहा कि ‘इस पर मैं क्या कहूँ? मैं सुबह उनके जितना जल्दी नहीं उठ पाता हूँ'।

जैसा कि सभी जानते हैं कि अक्षय ज़्यादातर सुबह जल्दी उठना पसंद करते हैं और उसी हिसाब से वे अपना शूटिंग शेड्यूल भी बनाते हैं। वहीं शाहरुख का शेड्यूल अक्षय से अलग है। वे अधिकतर रात में कम करना पसंद करते हैं।

आगे जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा 'जिस वक़्त अक्षय सुबह उठते हैं उस वक़्त मैं सोने जाता हूँ और जब मेरा काम शुरू होता है तब तक वे अपने शेड्यूल का पॅक-अप कर घर जा रहे होते हैं। मैं रात में जागने वालों में से हूँ और ज़्यादातर उसी तरह का शेड्यूल पसंद करता हूँ। हर कोई मेरी तरह रात में काम करना पसंद नहीं करता है।

शाहरुख ने हंसते हुए कहा 'अगर हम साथ काम करेंगे तो कभी भी सेट पर साथ में नहीं मिल पाएँगे। वो जा रहा होगा और मैं आ रहा होऊँगा' उन्होंने कहा कि वे अक्षय के साथ काम करने में दिलचस्पी रखते हैं लेकिन उनके काम के समय कत्तई मेल नहीं खाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः सिलसिला से लेकर अब तक अमिताभ के लिये नहीं बदला है रेखा का प्यार

भले ही शाहरुख ने अपने शेड्यूल को अक्षय के साथ काम ना करने की वजह बताई है लेकिन उन्होंने साथ फिल्म करने से इनकार भी नहीं किया है। क्या पता जल्द ही अक्षय और शाहरुख किसी फिल्म में एक साथ नज़र ही आ जायें। हम तो बस उम्मीद ही कर सकते हैं।

अगर फिल्मों की बात करें तो शाहरुख ने अभी तक अपनी अगली फिल्म के बारे में कुछ नहीं बताया है वहीं खबरों की मानें तो शाहरुख अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'बदला' में कैमिया कैमियो करते नज़र आ सकतें हैं। अक्षय की भी तकरीबन डेढ़ दर्जन फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस साल वे केसरी, हाउसफुल 4, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। यही नहीं करण जौहर की फिल्म ‘गुड न्यूज़’ और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी इस साल अक्षय को देखा जाएगा।

-श्वेता उपाध्याय

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ