टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने शाकिब अल हसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

अल अमेरात (ओमान)|  बांग्लादेश के आल राउंडर शाकिब अल हसन रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी बन गये, उन्होंने यहां स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच के दौरान लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा।

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम से जुड़े ‘मेंटर’ धोनी

शाकिब के अब 89 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 108 विकेट हैं और वह एकमात्र क्रिकेटर हैं जिनके नाम इस प्रारूप में 100 से ज्यादा विकेट और 1000 से ज्यादा रन हैं। मैच के दौरान उन्होंने रिचर्ड बैरिंगटन को आउट कर मलिंगा की बराबरी की और फिर माइकल लीस्क का विकेट लेकर उनसे आगे निकल गये।

न्यूजीलैंड के टिम साउदी इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं जिनके नाम 99 विकेट हैं।

इसे भी पढ़ें: पोलार्ड को विश्व कप में गेल के अच्छे प्रदर्शन का यकीन

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें