शाकिब अल हसन के चार विकेट, बांग्लादेश ने विंडीज को 122 रन पर समेटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

ढाका। शाकिब अल हसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए आठ रन देकर चार विकेट झटके जिससे बांग्लादेश ने बुधवार को तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के शुरूआती मैच में वेस्टइंडीज को 32.2 ओवर में महज 122 रन पर समेट दिया। सट्टेबाज की पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा अक्टूबर 2019 में लगाये दो साल के प्रतिबंध के बाद हरफनमौला शाकिब ने वापसी की है। वनडे में पदार्पण कर रहे हसन महमूद और साथी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भी अहम भूमिका अदा की जिन्होंने क्रमश: 28 रन देकर तीन और 20 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया मैच को लेकर थांगारासु नटराजन सहित इन गेंदबाजों की रोहित शर्मा ने तारीफ

महमूद ने पावेल को 28 रन पर विकेटकीपर के हाथों को कैच आउट कराया जिसके बाद अगली गेंद में रेमन रीफर को शून्य पर पगबाधा आउट किया। मेयर्स 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, लेकिन मेहदी हसन की गेंद पर आउट हो गये। कोविड-19 महामारी के कारण बांग्लादेश का यह नौ महीने बाद पहला मैच है। यह श्रृंखला आईससीी विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है जिससे फैसला होगा कि कौन सी टीम भारत में 2023 विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर