अभिनेत्री शमा सिकंदर ने शेयर की अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें, मंगेतर को माथे पर किस करता देख पागल हुए फैंस

By एकता | Mar 13, 2022

सोनी टीवी के शो 'ये मेरी लाइफ है' में पूजा मेहता का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली टेलीविज़न अभिनेत्री शमा सिकंदर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अभिनेत्री 14 मार्च को यानी सोमवार को अपने मंगेतर जेम्स मिलेरन के साथ शादी करेगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शमा ने कुछ दिनों पहले अपनी बैचलर पार्टी को एन्जॉय करते हुए तस्वीरें शेयर की थी। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

इसी कड़ी को जारी रखते हुए अभिनेत्री शमा सिकंदर ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री ने नेट गाउन और उनके मंगेतर ने ब्लैक कोट पैंट पहना हुआ है। नेट गाउन के साथ अभिनेत्री ने न्यूड मेकअप किया हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: टीवी की नागिन तेजस्वी प्रकाश ने मिनी ड्रेस पहनकर दिए कातिलाना पोज, देखकर मदहोश हुए फैंस, देखें तस्वीरें


प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए अभिनेत्री ने गोवा के बीच को चुना। तस्वीरों की बात करें तो अभिनेत्री के मंगेतर उन्हें माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। लोगों का दिल अभिनेत्री की इन प्री-वेडिंग फोटो पर अटक गया है और लोग कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपने देखी है टेलीविज़न की हॉट अदाकारा श्वेता तिवारी की यह पाकिस्तानी फिल्म? आज तक भारत में नहीं हुई है रिलीज


इसके अलावा कुछ समय पहले अभिनेत्री शमा सिकंदर ने गोवा से कुछ तस्वीरें शेयर करके अपने प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होने की जानकारी दी। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "प्यार को बहने दो"। तस्वीरों में शमा अपने मंगेतर जेम्स मिलेरन के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। शेयर की गयी तस्वीरों में से एक तस्वीर में आप दोनों को लिप किस करते देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गंगूबाई काठियावाड़ी देखने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा सिनेमाघर, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म


आपको बता दें कि अभिनेत्री शमा सिकंदर अपने मंगेतर के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थी। दोनों साल 2020 में तुर्की जाकर शादी करने वाले थे पर कोरोना महामारी की वजह से शादी टालनी पड़ी थी। अब दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले एक इंटरव्यू में शमा ने बताया था कि वह अपने मंगेतर के साथ क्रिश्चियन वेडिंग करेंगी। यहाँ देखें तस्वीरें-

प्रमुख खबरें

Ease of Doing Business के लिए बड़ा कदम, FDI Approval की सीमा 3 गुना बढ़ाने की तैयारी में Finance Ministry

David Warner को ड्रंक-ड्राइविंग में बड़ा झटका, Sydney कोर्ट ने ठोका भारी जुर्माना

सीरिया का Israel पर बड़ा आरोप, Idlib Airbase पर हवाई हमलों से बढ़ा Middle East में तनाव का खतरा

Stock Market में Milky Mist की धमाकेदार Entry, लिस्टिंग के पहले ही दिन 30% तक उछला Share Price