अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 12, 2026

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर ने कहा कि उनकी टीम ने शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा के खिलाफ यथासंभव रक्षात्मक रवैया अपनाने का ‘प्लान बी’ भी तैयार किया था लेकिन इस भारतीय सलामी बल्लेबाज ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए जिससे उनकी टीम को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। अभिषेक ने 30 गेंद पर 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाकर अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया और साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने।

विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था और आप वास्तव में अधिक नियंत्रण नहीं रख सकते। वह विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और इसलिए रक्षात्मक होने के अलावा आप वास्तव में कुछ खास नहीं कर सकते।’’ स्प्रिंगर ने कहा कि वेस्टइंडीज को लगा था कि 224 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और वे मैच को और भी रोमांचक बना सकते थे। स्प्रिंगर ने केवल 11 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ क्योंकि वेस्टइंडीज सात विकेट पर 209 रन तक ही पहुंच पाया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी। उन्होंने वास्तव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हमने आखिर में उन्हें कुछ ज्यादा रन बनाने दिए।

हमें लगा था कि विकेट थोड़ा बेहतर खेलेगा। गेंद हमारी उम्मीद से थोड़ी नीचे रही। साथ ही हमें लगा था कि दूसरी पारी में ओस होगी, लेकिन वास्तव में ओस नहीं थी।

भारतीय गेंदबाजों ने विकेट का बेहतर इस्तेमाल किया।

प्रमुख खबरें

Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

Shardiya Navratri: अपनी राशि अनुसार करें देवी की उपासना और मंत्र जप, मिलेगी मां की कृपा

MPSC Chairman छुट्टी पर भेजे गए, IAS Tukaram Mundhe को मिली जांच पैनल में जिम्मेदारी

Ajay Rai के हटने से भड़का Power Tussle, लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में गुटबाजी खुलकर सामने आई