शमिता शेट्टी ने राकेश बापट संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 10, 2022

बिग बॉस 15 न सिर्फ अपने टास्क और लड़ाई झगड़ों के लिए बल्कि शो में बनी लव स्टोरीज को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहा। बिग बॉस के सीजन में दो रोमांटिक रिलेशनशिप देखे गए करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी-राकेश बापट। लेकिन इंटरनेट पर कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि शमिता शेट्टी ने स्पष्ट किया है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक है।

शमिता शेट्टी ने एक न्यूज़ पोर्टल की खबर को साझा करते हुए लिखा हम आपसे अपील करते हैं कि आप हमारे रिलेशनशिप से संबंधित किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन न करें। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सभी को प्यार और सही दिशा मिले। बता दे पिंकविला ने पहले दावा किया था कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

एंटरटेनमेंट पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से कहा था कि उनके बीच चीजें काम नहीं करती थीं। वे बहुत सी बातों पर झगड़ रहे थे और इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया। शमिता शेट्टी और राकेश बापट का रिलेशनशिप काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। दोनों ने इस साल की शुरुआत में शमिता का जन्मदिन एक साथ मनाया। राकेश भी शमिता और उनके परिवार के साथ अलीबाग में छुट्टियां मनाने गए थे।

प्रमुख खबरें

अंकित बालियान हत्याकांड: जयंत चौधरी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, प्रशासन की कार्रवाई पर जताया भरोसा

अमेरिकी US Dollar के मुकाबले शुरुआती गिरावट से उबरकर 26 पैसे चढ़ा Rupee, 95.17 के स्तर पर बंद

अप्रैल-जून तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत हुई

Fashion Tips: मानसून में बोरिंग लुक को कहें अलविदा, इन Wrap Dresses से खुद को दें Elegant मेकओवर