छुट्टियाँ मना रही शनाया कपूर ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, ऐसा कमेंट करने पर मजबूर हो गए पापा संजय कपूर

By प्रिया मिश्रा | Aug 03, 2022

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। हालांकि अपने डेब्यू से पहले ही शनाया ने लोगों के दिल में जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर शनाया की काफी फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस के दीवाने हैं। हाल ही में शनाया ने अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

इसे भी पढ़ें: रिवीलिंग ड्रेस पहनकर Rashami Desai ने करावाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देख उड़ गए फैंस के होश

शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे वेकेशन के दौरान मौज मस्ती करती दिख रही हैं। एक तस्वीर में शनाया ब्लू और पिंक कलर की बिकनी पहने हुए दोस्तों के साथ इंजॉय करती दिख रही हैं। इस बिकनी सेट में शनाया बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं, एक दूसरी तस्वीर में शनाया को ग्रीन को-ऑर्ड  सेट पहने देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने ब्रॉलेट टॉप के साथ शॉर्ट्स और लॉन्ग शर्ट पहनी हुई है। शनाया अपने दोस्त के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने सन ग्लासेस और साइड बैग के साथ इस लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें: करण कुंद्रा को पार्टी में बार-बार लिप किस कर रही थीं तेजस्वी प्रकाश, इंटरनेट पर प्राइवेट वीडियो हुआ लीक

सोशल मीडिया यूजर्स को शनाया की ये हॉट तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। सिर्फ शनाया के फैंस हीनहीं, उनके पापा संजय कपूर और मम्मी महीप कपूर को भी ये तस्वीरें अच्छी लगीं। दोनों ने कमेंट करके शनाया की तारीफ की है। संजय ने लिखा, 'ग्लासेस अच्छे हैं।' वहीं, महीप कपूर ने कमेंट में ढेर सारे हार्ट वाले इमोजी बनाए हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर