Pakistan का मुख्य कोच बनने पर Shane Watson ने अभी नहीं लिया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2024

 आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वाटसन ने अभी तक पाकिस्तान का मुख्य कोच बनने के बारे में फैसला नहीं लिया है हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी फीस की मांग स्वीकार कर ली है।

पाकिस्तान के पूर्व विदेशी कोच रिचर्ड पायबस, बॉब वूल्मर, ज्यौफ लॉसन, डेव वाटमोर, ग्रांट ब्राडबर्न और मिकी आर्थर को इससे काफी कम फीस दी गई थी। सूत्र ने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया में वाटसन का परिवार है और अमेरिकी मेजर लीग से भी उसका करार है। वह सारे विकल्पों पर विचार कर रहा है क्योंकि बोर्ड चाहता है कि वह अधिकतम समय पाकिस्तान में बिताये और घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करे।’’

उन्होंने कहा कि वाटसन अनुबंध पर हस्ताक्षर करने में समय ले रहे हैं क्योंकि पीसीबी में और कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव हो रहे हैं। वाटसन इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कोच हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोचिंग कर चुके हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें इसका अनुभव नहीं है।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा