शंघाई में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

शंघाई। चीन के शंघाई में बृहस्पतिवार को एक वाणिज्यिक इमारत ढहने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। घटना उस वक्त हुई जब दो मंजिला एक वाणिज्यिक भवन में मरम्मत का काम चल रहा है। नगर प्रशासन ने यह जानकारी दी। कल दिन में कम ऊंचाईं वाली करीब आधी इमारत अचानक गिर गई और बड़ी संख्या में मजदूर ईंट, पत्थर और लकड़ी के मलबे के नीचे दब गए।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 25 लोगों को मलबे से निकाला गया जिनमें से 10 लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया। शहर प्राधिकरण सोशल मीडिया अकाउंट में अभी यह जानकारी नहीं दी गई कि अभी और भी लोग लापता है अथवा नहीं, लेकिन कहा कि राहत और बचाव कार्य समाप्त हो गया है। इसमें कहा गया कि चिकित्सा क्षेत्र के लोग घायलों के उपचार में पूरी तरह से लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: शंघाई में इमारत ढहने से कम से कम 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

राष्ट्रीय आपदा मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले इस इमारत का इस्तेमाल मर्सिडीज बेंज कारों की डीलरशिप के लिए किया जाता था। चीनी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अब इसका इस्तेमाल बदला गया है और इसे कला एवं नवोन्मेष केन्द्र बनाया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला