इस तारीख से शनि होने जा रहे हैं मार्गी, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी सफलता

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 02, 2024

शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, शनि को क्रर ग्रहों में से एक माना गया है। इसके साथ ही शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह भी है। शनि करीब एक राशि में ढाई साल तक ठहरते हैं। जब शनि वक्री अवस्था में हो, तो कई राशि के जातक को जीवन में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है हालांकि, शनि जब मार्गी होते हैं तो यह अत्यंत शुभ होता है। इससे कई राशियो को लाभ मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, शनि देव 15 नवंबर 2024 को शाम 7.51 बजे स्वराशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे शश राजयोग बन रहा है और इसका प्रभाव खास तौर पर 5 राशि वाले जातकों पर पड़ेगा। इन राशियों का शुरु होगा अच्छा समय। आइए जानते हैं कौन हैं ये 5 लकी राशियां।

शनि के मार्गी होने से मेष राशि वालों के लिए अच्छे दिन आने वाले है। आमतौर पर शनि आपको करियर में सफलता प्रदान करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ-साथ बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि

शनि के मार्गी होने से कर्क राशि के जातकों काफी लाभ सिद्ध होगा। अगर आप व्यापारी है और लौहार, तेल, शराब जैसे काम का व्यापार करते हैं तो जबरदस्त फायदा होगा। क्योंकि इसका संबंध शनि से है और मार्गी होने से आपको कई लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के मार्गी होने से स्वर्णिम समय की शुरुआत। यह समय आपके लिए सबसे बढ़िया रहेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। यदि आपको कोई बीमारी हैं या फिर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो आपको अब चिंता करने की जरुरत नहीं है। इन सबसे आपको मुक्ति मिलने वाली है।

मकर राशि

शनि के मार्गी होने से मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण प्रारंभ होगा। इससे लंबे समय से जो आपके जीवन में परेशानियां चल रही थी, वो अब कम होने लगेंगी। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपका इंतजार जल्द ही खत्म होगा और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी।

कुंभ राशि

शनि देव कुंभ राशि के जातक हैं और इसलिए शनि के मार्गी होने का लाभ भी इसी राशि के जातकों को मिलेगा। आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यदि आप नौकरीपैशा वाले हैं तो इस क्षेत्र को छोड़कर बिजनेस करने को मन बना रहे हैं तो यह समय सबसे बढ़िया है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर