कांग्रेस को जिन्ना की कहने वाले बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई, कहा- फिसल गई जुबान

By रेनू तिवारी | Apr 27, 2019

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने मोहम्मद अली जिन्ना वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि मेरी जुबान फिसल गई थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा बयान दिया है जिससे उनकी ही पार्टी के लोग हैरान रह गये थे। चुनाव प्रचार के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बता दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिन्ना ने भारत के विकास और आजादी में बड़ा योगदान दिया। बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने जिन्ना वाले बयान पर कहा कि कल मैंने जो कहा, वह जुबान फिसलने के चलते हुए। उन्होंने कहा कि मैं मौलाना आजाद कहना चाहता था लेकिन मोहम्मद अली जिन्ना निकल गया। उन्होंने कहा कि मुझे बयान पर अफसोस नहीं है क्योंकि यह जुबान फिसल गई थी। उन्होंने कहा कि नियत तो अच्छी थी।

— ANI (@ANI) April 27, 2019 href="https://www.prabhasakshi.com/national/shatrughan-sinha-told-congress-party-muhammad-ali-jinnah-party">इसे भी पढ़ें: अपनी पार्टी के ही 'शत्रु' बने शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बताया

दरअसस मध्य प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, भारत की आजादी और विकास में सभी का योगदान है। सरदार पटेल से लेकर नेहरू तक, महात्मा गांधी से लेकर जिन्ना तक, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। व्यक्ति से बड़ा पार्टी होता है, पार्टी से बड़ा देश होता है, देश से बड़ी कुछ की नहीं होता है। उन्होंने (मोदी) नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू किया तो वहां बिल्कुल नीम के ऊपर करेला था।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिए जागा शत्रुघ्न का प्रेम, कहा- उनमें गजब की ऊर्जा है

शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले अपनी पत्नी के नामाकंन के दौरान कहा था कि समाजवादी पार्टी के अखिलेश और बीएसपी की मायावती देश के पीएम बनने लायक है। उन्होने अपनी ही पार्टी के राहुल गांधी को किनारा कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा