अब शुरू हुआ असली खेल! सक्रिय हुए शरद पवार, नीतीश-चंद्रबाबू-नवीन बाबू से कर रहे बात

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

आज की सुबह आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि रुझानों में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे अप्रत्याशित राज्यों में इंडिया ब्लॉक के प्रभावशाली प्रदर्शन का संकेत मिला, जहां वर्तमान में मुख्य रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का वर्चस्व है। इस बीच, भाजपा ओडिशा में लोकसभा में प्रचंड जीत की ओर अग्रसर दिख रही है, और राज्य विधानसभा चुनावों में प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ सत्तारूढ़ बीजद सरकार को भी गिरा सकती है। कांग्रेस ने निश्चित रूप से 2019 के लोकसभा चुनावों से अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। कांग्रेस को पिछले चुनाव में 52 सीटें मिली थी। लेकिन इस बार वो तीन अंकों के आंकड़ों को छूती नजर आ रही है। वहीं अभी तक के रूझानों में इंडिया ब्लॉक 228 सीटें पर आगे चल रही है। एनडीए गठबंधन 300 के आंकड़े से थोड़ी पीछे है। वहीं बीजेपी 250 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 

इसे भी पढ़ें: क्या CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार? PM Modi से मुलाकात के बाद अटकलों का दौर

महाराष्ट्र में भी महाविकास आघाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।  शरद पवार को हमेशा राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। वहीं चीज वो साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीए की जीत का आंकड़ा उतना ज्यादा नहीं है और विकल्प अब भी बचे हुए हैं। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र में टूटे हुए धड़े को भी साथ लाने के प्रयास किए जा सकते हैं। सिल्वर ओक पर सुबह से ही मीटिंग शुरू हो गई है।  

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

Ahmedabad Express-way पर 25 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

Crime Branch की पूछताछ में नहीं पहुंचे CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष, मांगा और समय