'आज चुनाव आयोग और अन्य संस्थाएं वही फैसले दे रही हैं जो सत्ताधारी सरकार चाहती है', शरद पवार का बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Feb 22, 2023

शिवसेना से संबंधित घटनाक्रम के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चुनाव आयोग ने पिछले दिनों एक फैसला दिया था। यह एक उदाहरण है कि कैसे एक संस्था का दुरुपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने चुनाव आयोग का ऐसा फैसला कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी को बनाने वाले बालासाहेब ठाकरे ने आखिरी दिनों में कहा था कि उद्धव ठाकरे को ही शिवसेना की जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन इस पार्टी को बनाने वालों में से किसी और को शिवसेना और उसका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। यह राजनीतिक दलों पर बड़ा हमला है। उन्होंने साफ तौर पर मोदी सरकार पर देश के संस्थाओं पर कब्जा करने का भी आरोप लगा दिया। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना भवन, या उद्धव गुट से जुड़ी कोई और सम्पत्ति नहीं चाहते: Shinde faction

इससे पहले शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने और उसे ‘तीर-धनुष’ चुनाव निशान आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले पर उन्होंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है तथा वह इसको लेकर चल रहे विवाद में नहीं पड़ेंगे। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे धड़े को उसे आवंटित किये गये शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) नाम एवं चुनाव निशान ‘जलती मशाल’ को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा उपचुनाव होने तक रखने की अनुमति दी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल निर्वाचन आयोग के आदेश पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

Nikah के लिए अपनाया था इस्लाम, Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन के Controversy पर तोड़ी चुप्पी

India MEA Briefing: Israel-Lebanon Ceasefire, PoK, Hormuz, Nirav Modi और US-Iran पर भारत ने दिया बड़ा बयान

Delhi Weather Update: तपती गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं संग बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert