महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर शरद पवार का बड़ा दांव, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) संग सीट शेयरिंग को लेकर किया ये दावा

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2024

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी (सपा प्रमुख) शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और उनकी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीटों का बंटवारा जल्द शुरू होगा. राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राकांपा प्रमुख ने कहा कि चूंकि अर्जुन का लक्ष्य (महाकाव्य महाभारत में) एक आंख (मछली की) थी, हमारी नजरें महाराष्ट्र में चुनावों पर टिकी हैं। कांग्रेस, राकांपा (सपा) और उद्धव ठाकरे की सेना (यूबीटी) संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सीट बंटवारे पर बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: Lonavala Waterfall Mishap : लोनावला में जलाशय में डूबे दो लापता बच्चों में से एक का शव बरामद

महाराष्ट्र बजट पर शरद पवार

शुक्रवार को सीएम एकनाथ शिंदे द्वारा पेश किए गए राज्य के बजट के सवाल पर पवार ने कहा कि अगर आप खाली जेब लेकर बाजार में जाते हैं तो क्या होता है? कुछ दिनों की बात है, जल्द ही हकीकत दिखेगी। यहां यह उल्लेख किया जाना चाहिए कि एनसीपी (सपा), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक हैं, जो उद्धव के पतन से पहले नवंबर 2019 से जून 2022 तक महाराष्ट्र में सत्ता में रहे। इससे पहले पवार ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का कोई एक चेहरा नहीं बल्कि सामूहिक चेहरा है, जिसे कई लोग उद्धव ठाकरे के लिए झटका मान रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi