शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

By अभिनय आकाश | Oct 31, 2022

राकांपा अध्यक्ष एमपी शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका तीन दिनों तक अस्पताल में इलाज चलेगा। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल जाकर इलाज कराने की सलाह दी है। एनसीपी महासचिव शिवाजीराव गरजे ने इस संबंध में एक पत्र प्रकाशित किया है। जिसमें कहा गया है कि डॉक्टर की सलाह के मुताबिक शरद पवार को अगले तीन दिनों तक ब्रिच कैंडी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा और 2 नवंबर को छुट्टी दे दी जाएगी। 

1 नवंबर को वर्धा का दौरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शरद पवार का 1 नवंबर को राज्य में 700 ग्राम सभा प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने का कार्यक्रम था, अब उनका नियोजित दौरा रद्द कर दिया गया है. सम्मेलन वर्धा के गांधी आश्रम सेवाग्राम में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था।

प्रमुख खबरें

क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक Fitness Scam हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल