दोस्त ने भी ऐन वक्त पर दे दिया बड़ा झटका, क्या अब महाराष्ट्र की इस सीट से खुद लड़ेंगे शरद पवार?

By अभिनय आकाश | Mar 29, 2024

लोकसभा का बिगुल बज चुका है। महा विकास अघाड़ी और महायुति ने कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। कुछ सीटों पर मतभेद के कारण अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। महाविकास अघाड़ी में सतारा की सीट राष्ट्रवादी शरद चंद्र पवार पार्टी के खाते में चली गई है। श्रीनिवास पाटिल को एनसीपी शरद चंद्र पवार की पार्टी ने सतारा से उम्मीदवार बनाया है। लेकिन अब बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, श्रीनिवास पाटिल ने लोकसभा चुनाव से नाम वापस ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा, मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

इस बीच श्रीनिवास पाटिल के चुनाव से हटने के बाद कार्यकर्ताओं की जोरदार मांग है कि शरद पवार को सतारा से चुनावी मैदान में उतरना चाहिए। यह जिला यशवंतराव चव्हाण का है, इसलिए कार्यकर्ताओं की मांग है कि शरद पवार को इस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub